सोमवार, 23 जनवरी 2023

Budget 2023: चुनाव सिर्फ एक साल दूर, बजट में निर्मला ताई से क्या चाह रहे किसान?


 Budget 2023: चुनाव सिर्फ एक साल दूर, बजट में निर्मला ताई से क्या चाह रहे किसान? 

Budget 2023 Agriculture Sector Expectation: वित्त मंत्री 1 फरवरी को बजट 2023-24 की घोषणा करने जा रही हैं.



केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 (Budget 2023) की घोषणा करने जा रही हैं. अन्य उद्योगों की तरह ही कृषि क्षेत्र को भी इस साल के बजट से बड़ी उम्मीदें (Budget Expectation for agriculture sector) हैं. याद रहे कि 2016 में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था. यह वादा कितना पूरा हुआ इसपर तो साफ-साफ जवाब सरकार भी नहीं दे रही है लेकिन बजट 2023-24 में उसके पास इस दिशा में एक और कोशिश करने का मौका जरूर होगा.                                                                                                






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें